बंगाल की खाड़ी में फिर बना चक्रवातीय सर्कुलेशन, झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!


पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मध्य प्रदेश व उसके पास भी बना है लो प्रेशर

ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के मध्य हुआ है और औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके 2/3 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका मॉनसून टर्फ अब बीकानेर, ग्वालियर, बांदा, सौधी, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है और औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकती है।

अगले 4 दिनों तक झारखण्ड के इन जिलों में होगी भारी वर्षा

इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से झारखंड के कुछ जिलों में अगले 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान वज्रपात और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की भी संभावना है।

भारी वर्षा से प्रभावित होने वाले जिले 

13 जुलाई को राज्य के राँची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला खरसावाँ, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंषभूम, बोकारो, धनबाद तथा जामतारा जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

14 को राज्य के गुमला, सिमडेगा, खूंटी एवं पश्चिमी सिंघभूम जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।राज्य के सरायकेला खरसावाँ, पूर्वी सिंघभूम, राँची, लोहरदगा, धनबाद, जामतारा, गिरिडीह तथा देवघर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

15 को राज्य के पलामू, चतरा, लातेहार एवं हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के राँची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामतारा, दुमका, देवघर, गिरिडीह तथा कोडरमा जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा एवं गिरिडीह जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से

16 को बहुत भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के बोकारो, धनबाद, जमतारा एवं देवघर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

और नया पुराने